सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय, भोपाल में दिनांक एम.पी. खेलो युवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें भोपाल जिले के पाँच विद्यालयों महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल, सी एम राइज़ माॅडल हायर सेकेंडरी स्कूल,विंध्याचल एकेडमी, ईज़ी कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तथा गर्ल्स स्कूल जहांगीराबाद भोपाल की छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में छात्राओं के आठ व छात्रों के पाँच दलों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे मनोज कोलाइत प्रभारी एम.पी. खेलो जिला स्तरीय प्रतियोगिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग व ऑल इंडिया पिट्टू एसोसिएशन के टेक्निकल अधिकारी डॉ. आनंद प्रसाद शर्मा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने स्वागत- भाषण द्वारा स्कूलों से आए खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।
अपने मुख्य उद्बोधन में डॉ. आनंद प्रसाद शर्मा ने नवोदित खिलाड़ियों की खेल-भावना को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, खेलना महत्वपूर्ण होता है। हार- जीत से परे एक अच्छे खेल का प्रदर्शन खिलाड़ी की असली पहचान है।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने खेल प्रदर्शन द्वारा राष्ट्र का गौरव बनने की प्रेरणा दी।
महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सरिता कुशवाह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
विजेता- ईज़ी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (छात्रदल)व एम.एल.बी.गर्ल्स हायर सेकेन्डरी स्कूल (छात्रादल)
उपविजेता- विंध्याचल एकेडमी (छात्रदल व छात्रादल)
#श्री_सत्य_साई_महिला_महाविद्यालय #पिट्टू_प्रतियोगिता #महिला_शिक्षा #खेल_कूद #छात्र_प्रतिभा #जिला_स्तरीय_खेल