सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  : श्री सत्य  साईं  महिला महाविद्यालय , भोपाल में  गरबा महोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की  निदेशक प्रतिभा सिंह ,प्राचार्य श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव , विधि प्राचार्य अंजू बाजपेयी ,उप प्राचार्य  .,रेणु मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया‌। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण एवं  छात्राओं ने अपने हाथों में दीप रखकर मां जगदम्बा की आरती की। रंग -बिरंगे परिधान में सजी छात्राएं एवं प्राध्यापकों ने  मनमोहक प्रस्तुति दी। गरबा की धूम और भक्ति के रंग में सभी मगन थे ।

संगीत पर थिरकते कदम और सुमधुर संगीत  कर्ण प्रिय था। शक्ति और आराधना के इस पर्व में पूरा वातावरण दिव्य हो उठा। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन  संचालन छात्र संघ प्रभारी शोभना श्रीवास्तव एवं रूपा गुहा नंदी  ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं  उपस्थित  रहीं।

#गरबा_महोत्सव #श्रीसत्यसाईंमहाविद्यालय #भोपाल #नवरात्रि #महिला_महाविद्यालय #हर्षोल्लास