सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देशभर में श्रद्धा और भक्ति के महापर्व श्री जगन्नाथ रथयात्रा की धूम है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में हिस्सा लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

यह 148वीं रथयात्रा है, जिसे लेकर अहमदाबाद शहर में खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। अमित शाह हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने रथयात्रा की व्यवस्था और सुरक्षा का भी संक्षिप्त निरीक्षण किया। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

इस रथयात्रा का गुजरात में विशेष महत्व है। यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्यता और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत हिस्सा लेते हैं।

इस मौके पर अमित शाह ने देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा—

“आज श्री जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर अहमदाबाद के ऐतिहासिक मंदिर में भगवान के दर्शन कर मंगला आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान जगन्नाथ सभी देशवासियों को आरोग्यता, समृद्धि और शांति प्रदान करें। जय जगन्नाथ।”

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस, एनडीआरएफ और वॉलंटियर्स की टीमें मैदान में हैं।

#श्रीजगन्नाथरथयात्रा, #अमितशाह, #अहमदाबादमंदिर, #मंगलाआरती, #भगवानजगन्नाथ, #रथयात्रा2025, #हिंदूत्योहार, #धार्मिकसमाचार