सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्रावण मास के चौथे मंशापूर्ण महादेव मंदिर धाम, शिवा रॉयल पार्क फेस-2, सलैया, भोपाल में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन 56 भोग और यज्ञ के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से समाजसेवी प्रताप सिंह यादव द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।


कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और लोक कल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। श्रावण मास की प्रत्येक सोमवार को यहां हजारों की संख्या में पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया जाता है। इस वर्ष के तीसरे सोमवार को 12,501 शिवलिंगों का निर्माण और पूजन किया गया था। हर सोमवार ज्योतिर्लिंग निर्माण, विधिवत अभिषेक और विसर्जन की प्रक्रिया भी पूर्ण श्रद्धा के साथ की गई।
इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और 56 भोग महाआरती ने पूरे वातावरण को भक्ति और ऊर्जा से भर दिया।

#भोपाल, #श्रावणसोमवार, #पार्थिवशिवलिंग, #रुद्राभिषेक, #मंशापूर्णमंदिर