सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेखांकन ललित कला समिति द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर और पत्रिका का, विमोचन भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  किया गया ।

निदेशक  चौहान के भोपाल स्थित आवास पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम  के अवसर पर निदेशक चौहान ने संस्था द्वारा ललित कला के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।समिति की संचालिका रेखा भटनागर ने मंत्री निदेशक चौहान को संस्था की गतिविधियों और कलात्मक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर संस्था से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी संकल्प कुमार, रैनव, कौस्तुभ भटनागर सहित अनेक कला प्रेमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।रेखांकन ललित कला समिति वर्षों से भारतीय ललित कला के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है |

इसी अवसर पर अभिनेत्री एवं भरतनाट्यम नृत्यांगन तनिष्का हतवलने , वरिष्ठ भरतनाट्यम गुरू डाॅ.  मंजू मणि हतवलने, फिल्म निर्देशक सुदीप सोहनी एवं प्रतिभालय आर्ट्स अकादमी के निदेशक श्री विशाल हतवलने भी उपस्थित रहे।

इसी माह अमेरिकन ओ टी टी पर रिलीज होने जा रही डाक्यूमेंट्री फिल्म “तनिष्का” जो कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित भी हो चुकी है के लिए भी शिवराज सिंह चौहान जी ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।

#शिवराजसिंहचौहान #ललितकलासमिति #कैलेंडरविमोचन #पत्रिकाविमोचन #केन्द्रीयमंत्री #सांस्कृतिकघटना