सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को रात को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके घर पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अंबोली पुलिस ने परिजन, मेड और कुक से पूछताछ भी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है।
शेफाली की फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, वह बेहद स्वास्थ्य-सचेत थीं और मिर्गी की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सख्त डाइट और एक्सरसाइज करती थीं। उन्होंने यह खुलासा भी किया कि शेफाली को ठंडी चीजों से परहेज था ताकि मिर्गी के दौरे न आएं।
बॉलीवुड करियर की शुरुआत:
-
2002: म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से डेब्यू
-
2004: फिल्म मुझसे शादी करोगी
-
वेब सीरीज़ बेबी कम ना, डांस रियलिटी शो नच बलिए, और बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री।
व्यक्तिगत जीवन:
-
पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से 2004 में की, 2009 में तलाक।
-
2015 में अभिनेता पराग त्यागी से की दूसरी शादी।
रोचक तथ्य:
-
15 साल की उम्र में पड़ा था पहला मिर्गी का दौरा।
-
योग और अनुशासित जीवनशैली से बीमारी को नियंत्रित किया।
बिग बॉस 13 के दौरान उनका सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ाव भी चर्चा में रहा, जिनका भी निधन 2021 में कार्डियक अरेस्ट से हुआ था।
पुलिस और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार जारी है, जबकि शेफाली की अचानक मौत से बॉलीवुड और फैन्स में शोक की लहर है।
#शेफाली_जरीवाला #कांटा_लगा #सेलिब्रिटी_निधन #हृदयाघात #मुंबई_पुलिस_जांच