सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर, वार्ड 32 में मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती महापौर परिषद सदस्य व पार्षद जगदीश यादव जोन अध्यक्ष एवं पार्षद आरती राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया गुड्डा शुक्ला लीलाधर यादव आशा पारोचे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#शास्त्रीनगर #हनुमानमंदिर #स्वच्छताअभियान #भाजपा #सेवापखवाड़ा