सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल : केंद्रीय सरकार की ओर से चलाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय रेलवे के साथ मिलकर भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ ही बैंक की ओर से सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत यात्रियों की सुविधा हेतु 4 व्हीलचेयर नि:शुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक   श्री चंद्रशेखर शर्मा,भोपाल मंडल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुधि तथा भारतीय रेलवे के असिस्टेंट डी आर एम अभिराम खरे एवं श्री योगेन्द्र बघेल ने किया।भारतीय स्टेट बैंक के के उप प्रबंध निदेशक शर्मा कहा कि –“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य है। भारतीय स्टेट बैंक  सदैव समाज एवं जनसेवा के लिए तत्पर है।भारत सरकार के दो मुख्य उपक्रम साथ मिलकर प्रदेश में एक सन्देश दे रहे है।”

भारतीय रेलवे की ओर से असिस्टेंट डी आर एम श्री अभिराम खरे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि –“ भारतीय स्टेट बैंक  और रेलवे का यह संयुक्त प्रयास स्टेशन को स्वच्छ और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।” कार्यक्रम उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी,इस अवसर पर रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक  के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  भारतीय रेलवे की ओर से:  श्री योगेन्द्र बघेल, श्री सौरभ कटारिया, श्री नवल अग्रवाल, श्री बी.एल. मीणा, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से:   श्री कुंदन ज्योति, श्री ओंकार नाथ चौधरी, श्री मनोज कुमार, श्री शुभकांता कानूनगो, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय रेलवे, स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025     भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक की एकजुटता से यह कार्यक्रम एक शानदार एवं प्रेरणादायी आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इसे समाज और राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

#भारतीयस्टेटबैंक #भारतीयरेलवे #स्वच्छताहीसेवाअभियान2025 #स्वच्छभारत #भोपाल