सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल की महिला खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट वूमेन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया, जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब में किया गया, जिसमें देशभर की 59 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल, तकनीक और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। एसजीएसयू की टीम ने कड़े मुकाबले के बीच 500 में से 415 अंक अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया तथा अंक आधारित मूल्यांकन प्रणाली में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। एसजीएसयू की ओर से एकता सिसोदिया, वैष्णवी लोधी एवं हर्षाली बंजारा ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी छात्राओं की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम और प्रतिबद्धता का परिणाम है। विश्वविद्यालय में खेल और शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया जाता है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे। एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह, कुलसचिव सीतेश कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग की हेड संजू शर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजिंग डायरेक्टर ममलेश कर्मा तथा खेल अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक नलिनी खरे सहित विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

#एसजीएसयू #महिलाखिलाड़ी #पेंचक्सिलाट #कांस्यपदक #राष्ट्रीयखेल #Bhopal #UniversitySports