सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय एसजीएसयू के टैगोर स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स–परफॉर्मिंग आर्ट्स एवं क्रिएटिव एक्सप्रेशन क्लब द्वारा दो दिवसीय कला प्रदर्शनी रूपायन–1 का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरु डॉ. विजय सिंह तथा कुल सचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शनी में पेंटिंग, प्रिंटमेकिंग, डिजाइन, बुक इलस्ट्रेशन, क्राफ्ट कला तथा मिट्टी की कलाकृतियों सहित विभिन्न विधाओं की उत्कृष्ट कृतियां प्रदर्शित की गई हैं,विशेष रूप से पेंटिंग्स में विद्यार्थियों की ब्रश कंट्रोल, रंग संयोजन (कलर हार्मनी), शेडिंग, टेक्सचर निर्माण और कम्पोज़िशन की समझ प्रभावशाली रूप से उभरकर सामने आई। विद्यार्थियों की कृतियों में विषयों की विविधता, तकनीकी कौशल और नवाचार स्पष्ट रूप से झलकता रहा था, जो उनकी कलात्मक समझ और अभ्यास को दर्शाता है।प्रदर्शनी में पेंटिंग्स सामाजिक विषयों, प्रकृति संरक्षण, भारतीय संस्कृति, लोकजीवन, महिला सशक्तिकरण तथा आधुनिक जीवन शैली जैसे विषयों पर आधारित रहीं।
प्रदर्शनी के उद्धघाटन पर एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और कला के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन उन्हें भविष्य में सफल कलाकार के रूप में स्थापित करेगी। उन्होंने कहा यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करेगी और उन्हें बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करेगी।

एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनशील और रचनात्मक समाज के निर्माण की आधारशिला है। हमारे विद्यार्थी जिस समर्पण और नवाचार के साथ अपनी कृतियाँ प्रस्तुत कर रहे हैं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। विश्वविद्यालय सदैव ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि युवा प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए सशक्त मंच मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. सतेन्द्र खरे, डॉ. अर्जुन कुमार सिंह, दिव्या सिंह, सुप्रीति चतुर्वेदी सहित प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#एसजीएसयू #रूपायन1 #कलाप्रदर्शनी #भोपालसमाचार #छात्रकला #आर्टएंडकल्चर #विश्वविद्यालयकार्यक्रम #रचनात्मकता #चित्रकला #संस्कृतिककार्यक्रम