सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल की मेन्स कराटे टीम ने साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और समर्पण के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 84 किलोग्राम वर्ग में पियुष पवार ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि -50 किलोग्राम वर्ग में विष्णु शाह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के समग्र प्रदर्शन के आधार पर एसजीएसयू की कराटे टीम ऑल ओवर टूर्नामेंट में द्वितीय रनर-अप रही, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस शानदार प्रदर्शन ने टीम और विश्वविद्यालय के खेल क्षेत्र में प्रतिष्ठा को और मजबूत किया। इस उपलब्धि के आधार पर विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों—पियुष पवार (84 किलोग्राम वर्ग), विष्णु शाह (-50 किलोग्राम वर्ग) और हर्ष यादव (-75 किलोग्राम वर्ग) का चयन एआईयू (ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट) में भाग लेने के लिए किया गया है। यह चयन खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर एसजीएसयू के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठोर अभ्यास और समर्पण का प्रमाण है। विश्वविद्यालय में शिक्षा और खेल दोनों को समान महत्व दिया जाता है, और इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह, कुलसचिव सीतेश कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग की हेड संजू शर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजिंग डायरेक्टर ममलेश कर्मा और खेल अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक नलिनी खरे सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसजीएसयू परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी एआईयू ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के खेल क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है और छात्रों में खेल-कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया है।

 

#एसजीएसयू #कराटेटीम #साउथवेस्टजोन #इंटरयूनिवर्सिटी #पदकजीत