एसजीएसयू में आंत्रप्रेन्योरशिप एवं बिजनेस ग्रोथ पर विशेष सत्र आयोजित
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी भोपाल के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ई-सेल एसजीएसयू एवं फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा वनमाली सभागार में आंत्रप्रेन्योरशिप एंड बिजनेस ग्रोथ इन द मॉडर्न एरा विषय पर एक प्रेरणादायी विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वर्टिका एलिवेटर्स के फाउंडर एवं फ्रीकिंग माइंड्स के डायरेक्टर अभिषेक रे रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अभिषेक रे ने अपने संबोधन में आधुनिक दौर में उद्यमिता, बिजनेस ग्रोथ स्ट्रेटेजी स्टार्टअप इकोसिस्टम नवाचार तथा सफल व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक सोच एवं नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच विकसित करने जोखिम लेने की क्षमता बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि आज का दौर केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं बल्कि समस्याओं का समाधान खोजने का है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलने असफलताओं से सीखने तथा डिजिटल और तकनीकी नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवा सही विजन अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ें तो वे न केवल स्वयं सफल हो सकते हैं बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडियाज एवं उत्पादों के सैंपल भी प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता व्यावहारिक सोच और उद्यमशीलता भावना ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार जिज्ञासा नवाचार एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आज के समय में नवाचार और उद्यमिता ही आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनना होगा। एसजीएसयू विद्यार्थियों को स्किल्स इनोवेशन और इंडस्ट्री ओरिएंटेड शिक्षा के माध्यम से भविष्य के सफल उद्यमी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
वहीं एसजीएसयू के कुलगुरु विजय सिंह एवं कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें नवाचारनेतृत्व क्षमता और उद्यमिता के लिए तैयार करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों को समझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन डीएसडब्ल्यू एवं प्रेसिडेंट इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल विनोद कुमार शर्मा एवं फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एसज #एसय #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #आईआईस