सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईपीएल के चर्चित इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर उनकी राय मांगी है। टीमों को 31 अगस्त तक अपनी समेकित प्रतिक्रिया देने को कहा गया है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर पिछले कुछ सीजन से क्रिकेट जगत में बहस चल रही है। इस नियम के तहत टीम मैच के दौरान अपने पांच नामित विकल्पों में से एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। इसका उद्देश्य टीमों को रणनीतिक विकल्प देना था, लेकिन कई खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने इसे बल्लेबाजों के पक्ष में और गेंदबाजों के लिए नुकसानदायक बताया है।

IPL 2026 में कई मुकाबलों में बड़े स्कोर बनने के बाद इस नियम को लेकर चर्चा और तेज हुई। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग मौकों पर इसके प्रभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। खासतौर पर ऑलराउंडरों की भूमिका कम होने की चिंता सामने आई है।

दिलचस्प बात यह है कि IPL 2026 की शुरुआत से पहले BCCI ने संकेत दिया था कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कम से कम 2027 तक जारी रहेगा। लेकिन अब सभी फ्रेंचाइजियों से औपचारिक प्रतिक्रिया मांगे जाने के बाद IPL 2027 में नियम में बदलाव या इसकी समीक्षा की संभावना फिर चर्चा में आ गई है।

BCCI ने इम्पैक्ट प्लेयर के अलावा PMOA, अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन और प्लेइंग कंडीशंस जैसे क्रिकेट संचालन से जुड़े मुद्दों पर भी टीमों से सुझाव मांगे हैं। फ्रेंचाइजियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर बोर्ड आगे की प्रक्रिया तय करेगा


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #Ipl #2027 #बदल #DeskSource #Impact #Player #Bcci