सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य भारत की पहली स्किल्स यूनिवर्सिटी, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) के साथ एक महत्वपूर्ण करार से की है, जिसके तहत बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड स्पेशलाइजेशन प्रारंभ किया जा रहा है।
इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, इंडस्ट्री केस स्टडीज, डिजिटल मॉड्यूल्स के साथ-साथ इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे वे अपने करियर की शुरुआत में ही इंडस्ट्री से सीधे जुड़ सकेंगे। इन कोर्सेज में लगभग 60 प्रतिशत इंडस्ट्री अनुभव और 40 प्रतिशत क्लासरूम लर्निंग शामिल होगी।
इसके अतिरिक्त स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी देश-विदेश की कई अग्रणी कंपनियों एवं संस्थानों के साथ मिलकर विभिन्न उद्योगोन्मुख कार्यक्रम संचालित कर रही है। इनमें आईबीएम के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, एनआईएटी (नेक्स्टवेव इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज) के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गीक्स ऑफ गुरुकुल के साथ फ्यूचर टेक कार्यक्रम (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस), एनआरएआई (नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, एनआईईएम (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट) के साथ इवेंट मैनेजमेंट, एमएसईईडी के साथ इवेंट लीडरशिप, एमईपीएससी के साथ मानव संसाधन संचालन, टैली एजुकेशन के साथ वित्तीय लेखांकन, रिलायंस एनीमेशन के साथ रचनात्मक करियर कार्यक्रम (एनीमेशन एवं फिल्म मेकिंग), आईआईसीए के साथ ब्यूटी एवं वेलनेस करियर, आईटीएचएस के साथ क्लिनिकल एम्ब्रायोलॉजी, हुंडई–हीरो–बॉश के संयुक्त तत्वावधान में ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, वीवीडीएन के साथ इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, गूगल के साथ क्लाउड कम्प्यूटिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी, एआईसेक्ट के साथ ई-कॉमर्स कार्यक्रम, सीआईआई के साथ लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन, आईआईबीएफ के साथ बैंकिंग एवं फाइनेंस, एचसीएल टेक के साथ उन्नत तकनीकी कौशल आधारित कार्यक्रम तथा लॉरेन म्यूजिक एकेडमी के साथ संगीत, परफॉर्मिंग आर्ट्स एवं क्रिएटिव इंडस्ट्री कार्यक्रम शामिल हैं। ये सभी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करते हैं और उन्हें रोजगार के लिए पूर्णतः तैयार बनाते हैं।
विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड, व्यवहारिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी सृजित कर सकें। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम एनईपी, एनएसक्यूएफ एवं एनसीआरएफ मानकों के अनुरूप डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।


एसजीएसयू में इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, फ्यूचर स्किल्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एनीमेशन, मल्टीमीडिया, गेमिंग एवं वीएफएक्स, मैनेजमेंट स्टडीज, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म, एजुकेशन, बैंकिंग-फाइनेंस एवं कॉमर्स, एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, डिजाइन, मीडिया एवं जर्नलिज्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय में 22 से अधिक इंडस्ट्री लीडर्स के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष 2 ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाते हैं, जिनमें सिस्को, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, एडब्ल्यूएस एवं यूनिटी जैसी विश्व-प्रसिद्ध कंपनियों के प्रमाणपत्र शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
विश्वविद्यालय का फोकस 60 प्रतिशत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर आधारित है, जहां छात्र “अर्न वाइल यू लर्न” मॉडल के अंतर्गत इंटर्नशिप एवं अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अध्ययन के साथ आय अर्जित करने का अवसर भी प्राप्त करते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्री-ड्रिवन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं, जो विद्यार्थियों को वास्तविक इंडस्ट्री अनुभव प्रदान करते हैं। साथ ही आईआईटी एलुमनाई से सीखने, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने एवं प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
एसजीएसयू मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “शिक्षा मित्र स्कॉलरशिप” सहित कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना, AICTE प्रगति स्कॉलरशिप एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय को “टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया”, “सेंट्रल इंडिया की पहली स्किल्स यूनिवर्सिटी” एवं “बेस्ट यूनिवर्सिटी इन इंडस्ट्री-एकेडमिया इंटरफेस” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
विश्वविद्यालय के विजन पर प्रकाश डालते हुए कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक कौशल, आत्मविश्वास एवं उद्योग के अनुरूप अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य के लिए पूर्णतः तैयार हो सकें।”
विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय सिंह ने कहा, “एसजीएसयू में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड लर्निंग मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यानुभव प्रदान किया जा रहा है। (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) के साथ यह सहयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे उभरते क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा और छात्रों को भविष्य की मांग के अनुरूप कौशल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।”
वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “(इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को उद्योग से सीधे जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य पारदर्शी, सुगम और परिणामोन्मुख शैक्षणिक प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अवसर प्रदान करना है, जिससे वे कौशल आधारित शिक्षा के साथ सफल करियर की ओर अग्रसर हों।”

#एआईएमएल, #स्कोपयूनिवर्सिटी, #आईबीएम, #टेक्नोलॉजीएजुकेशन, #स्किलडेवलपमेंट, #फ्यूचरस्किल्स, #एजुकेशन