स्कोप ग्लोबल का नया करियर बूट कैंप शुरू
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कैरियरनेक्स्ट – करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप का आयोजन मई 2026 से मैरियट होटल डीबी मॉल भोपाल में प्रारंभ होगा। जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विभिन्न करियर विकल्पों एवं इंडस्ट्री डिमांड आधारित कोर्सेस की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, बेस्टसेलिंग ऑथर एवं बिजनेस कोच उज्ज्वल पाटनी का विशेष इंडस्ट्री मेंटर वर्कशॉप रहेगा। उनका प्रेरणादायक सत्र ड्रीम करियर टू ड्रीम लाइफ विषय पर 31 मई 2026 को शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक लोटस हॉल, मैरियट होटल में आयोजित किया जाएगा।
इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम में विभिन्न इंडस्ट्री क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को करियर अवसरों इंडस्ट्री स्किल्स एवं भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम में एल एंड टी से एरिया मैनेजर नितिन जैन आईएमवेंचर्स के सीईओ आलाप घोषेर टैक्स डिजाइन स्टूडियो के को-फाउंडर विक्रम चौधरी समाट्रिक्स.आईओ के को-फाउंडर सनी पाठक रिलायंस एनीमेशन अकादमी के बिजनेस हेड संदीप शेट्टी ग्रांट थॉर्नटन के विनय कुमार लिविंग लैब इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हेमंत गुप्ता रिलायंस एनीमेशन स्टूडियो के प्री-प्रोडक्शन सुपरवाइजर विष्णु सालुंके नेक्स्ट वेव टेक्नोलॉजीज के वीपी यशवंत पदकांति प्रोफेसर संजय खंडूजा एवं ईस्ट ज़ोन आईबीएफ के हेड प्रोफेशनल डेवलपमेंट सेंटर तुषारेंद्र बरपांडा सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एआई टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एनीमेशन हॉस्पिटैलिटी फैशन इंटीरियर डिजाइन फार्मेसी मेडिकल एवं अन्य आधुनिक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं इंटर्नशिप प्लेसमेंट एवं रोजगारपरक स्किल्स के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कैरियरनेक्स्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर दिशा प्रदान करना एवं उन्हें इंडस्ट्री से सीधे जोड़ना है, ताकि वे भविष्य के लिए बेहतर एवं सही निर्णय ले सकें। करेगा। कार्यक्रम में इंडस्ट्री एक्सपीरियंस बूथ एडमिशन हेल्प डेस्क स्कॉलरशिप सहायता केंद्र साइकोमेट्रिक करियर असेसमेंट ज़ोन एवं प्लेसमेंट गाइडेंस डेस्क जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही करियर दिशा इंडस्ट्री स्किल्स एवं व्यावहारिक ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। कैरियरनेक्स्ट – करियर डिस्कवरी इंडस्ट्री बूट कैंप विद्यार्थियों को इंडस्ट्री विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने और अपने भविष्य को बेहतर दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक हेल्पलाइन नंबर +91 7880103207 एवं +91 9109310455 पर संपर्क कर सकते हैं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #यरन #कवर #2026