सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित स्कोप डिफेंस एकेडमी के छात्र अविराज रावत एवं सार्थक व्यास ने संघ लोक सेवा आयोग (द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एकेडमी का नाम गौरवान्वित किया है।
स्कोप डिफेंस एकेडमी के निदेशक मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी तथा आगामी परीक्षाओं में एकेडमी के और छात्र सफलता प्राप्त करेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में एकेडमी आगामी एनडीए परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को और अधिक सशक्त एवं संगठित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अनुभवी अधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय मार्गदर्शन एवं तैयारी उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं प्रवेश हेतु मोबाइल नंबर 7880083440 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत एवं संस्थान के प्रभावी प्रशिक्षण मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण है।
एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट करियर निर्माण हेतु हरसंभव संसाधन एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
स्कोप डिफेंस एकेडमी की प्रशिक्षण टीम में मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव सहित आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी, जेसीओ तथा विश्वविद्यालय के अनुभवी प्राध्यापक शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को समग्र एवं परिणामोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
स्कोपडिफेंस #एनडीएपरीक्षा2026 #एनडीएसफलता #रक्षाशिक्षा #विद्यार्थीसफलता #भोपाल #प्रतियोगीपरीक्षा #डिफेंसएकेडमी