सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्कोप डिफेन्स एकेडमी एवं निश्हाम – द जनरल्स एकेडमी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष 5 दिवसीय निःशुल्क एसएसबी प्रिपरेटरी कोर्स का आयोजन किया गया है। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है, जो निकट भविष्य में एसएसबी इंटरव्यू देने जा रहे हैं अथवा इसकी तैयारी कर रहे हैं।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को एसएसबी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर टास्क, इंटरव्यू तकनीक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा पीआईक्यू फॉर्म भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय-क्षमता का विकास करना है।


इस निःशुल्क कोर्स में अनुभवी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिनमें के.पी. सिंह (सेवानिवृत्त), कैप्टन (भारतीय नौसेना) आर.एम.पी.एस. सोमल (सेवानिवृत्त) तथा अनुभवी मनोवैज्ञानिक रमेश चंद्र शामिल हैं। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वास्तविक एसएसबी वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्कोप डिफेन्स एकेडमी के प्रमुख मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) ने कहा कि एसएसबी केवल एक इंटरव्यू नहीं, बल्कि नेतृत्व, व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन की परीक्षा है। इस कोर्स के माध्यम से हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया के हर पहलू के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार करना है।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्कोप डिफेन्स एकेडमी द्वारा एसएसबी प्रिपरेटरी कोर्स के साथ-साथ अग्निवीर एवं अन्य रक्षा सेवाओं से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
इच्छुक अभियार्थी स्कोप कैंपस/आईसेक्ट ऑफिस सारनाथ बिल्डिंग एम पी नगर में सुबह 09:30 बजे रिपोर्टिंग कर सकते है और अधिक जानकारी हेतु +91-7880083440, +919977123935 पर संपर्क करे

#स्कोपडिफेंस #एसएसबीकोर्स #निःशुल्कप्रशिक्षण #रक्षाकरियर #युवामार्गदर्शन #सशस्त्रसेना