सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा सौंदर्गीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन एवं देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र का का भूमि पूजन किया गया

भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिवपुरी प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य किया गया । शिवपुरी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुये डाकघर भवन को आधुनिक, आकर्षक एवं नागरिक केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है।

शिवपुरी में सिंधिया ने डाकघर का किया उद्घाटन

इसके साथ ही शिवपुरी शहर के ककरवाया क्षेत्र में 85 करोड़ की लागत से देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा किया गया। यह डाक प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रीय स्तर का डाक प्रशिक्षण केंद्र होगा जिसमे न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि आसपास के प्रदेशों के भी डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

शिवपुरी में सिंधिया ने डाकघर का किया उद्घाटन

इस अवसर पर माननीय देवेन्द्र जैन, विधायक शिवपुरी विधानसभा, महेंद्र रामसिंह यादव, विधायक, कोलारस, प्रीतमसिंह लोधी, विधायक पिछोर, जसमंत जाटव, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी, नेहा-अमित यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी, गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, शिवपुरी एवं डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एस.एफ.एच. रिज़वी, सदस्य, डाक सेवा बोर्ड, विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, म.प्र. परिमण्डल, निर्मल सिंह, डी.डी.जी. (एस्टेट), आर. एस. रघुवंशी, निदेशक डाक सेवायें भोपाल परिक्षेत्र, वीपीएस यादव, अधीक्षक डाकघर शिवपुरी सहित डाक विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #कघर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #भगव #नगर