सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के नेतृत्व में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भोपाल जिले में संचालित समस्त अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक का आयोजन राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स पर किया। मंत्री शाह ने छात्रावासों के प्रभावी रूप से सफल संचालन एवं विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया। मंत्री शाह ने छात्रावास की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर एवं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में आवश्यकता अनुसार सुधार करने और छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में दी जा रही शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 03 नवीन छात्रावास भवन के निर्माण की घोषणा साथ ही बच्चों के रुचि अनुसार संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु एक नवीन योजना के बारे में चर्चा की।

बैठक के दौरान मंत्री शाह द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रावास अधीक्षका को 21000 रुपए से नगद पुरस्कृत कर उसकी हौसला अफजाई की गई। शाह ने छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों, बजट उपयोग ,स्टाफ एवं भावी जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपस्थित सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को छात्रावास की मॉनिटरिंग एवं छात्रवृत्ति,आवास सहायता अन्य विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग नीलेश रघुवंशी द्वारा मंत्री शाह का आभार व्यक्त किया।
#SCST #छात्रावास #अधीक्षकबैठक #शिक्षा #छात्रकल्याण #सरकारीसमाचार #शिक्षाउपडेट