विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई भोपाल मंडल की हरित पहल

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भोपाल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए पूरे मंडल में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मुख्य कार्यक्रम भोपाल स्थित रेवा परिसर में आयोजित किया गयाop जहां भोपाल मंडल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुद्धि तथा महाप्रबंधक (नेटवर्क-III) मनोज कुमार ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का नैतिक दायित्व है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता एसबीआई सस्टेनेबिलिटी प्लेज का सामूहिक वाचन रहा। भोपाल मंडल के सभी कार्यालयों एवं शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण-अनुकूल कार्यप्रणालियों को अपनाने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण ऊर्जा एवं जल की बचत अपशिष्ट में कमी तथा सतत विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भोपाल मंडल के अंतर्गत सभी प्रशासनिक कार्यालयों क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालयों एवं शाखाओं में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भूमिका का परिचय दिया। इन प्रयासों का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ाना जैव विविधता को प्रोत्साहित करना तथा समाज में पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पर्यावरण संरक्षण को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास की नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसी दिशा में बैंक समय-समय पर हरित पहल ऊर्जा संरक्षण डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा तथा पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करता रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ये कार्यक्रम एसबीआई भोपाल मंडल की पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। बैंक का यह प्रयास न केवल हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित संतुलित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई की हरित पहल
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसबीआई की हरित पहल

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एसब #पहल #DeskSource #एनएन #टवर #आईट