सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : देशभर में आज सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में विशेष मंगला आरती और पंचामृत अभिषेक से दिन की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस और भांग से विधिपूर्वक अभिषेक किया गया। इसके बाद भस्म आरती और श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए।

इसी क्रम में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी शिवलिंग का चंदन लेप और फूलों से श्रृंगार कर आरती की गई। भक्तों पर फूलों की वर्षा हुई और मंदिर के बाहर बेलपत्र व पुष्पों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

पवित्र गंगा जल से कांवड़ यात्रा की शुरुआत इलाहाबाद, हरिद्वार और बनारस से हुई। श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर कांवड़ भरते नजर आए। बनारस के घाटों पर भक्तों ने कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया।

अयोध्या के नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वरनाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और दिल्ली के गौरीशंकर मंदिर में भी शिव आराधना हुई।

तमिलनाडु के वनथिरायणपट्टिनम स्थित श्री चेन्नीश्वरर मंदिर में वर्षाभिषेकम और तिरुकल्याणम मनाया गया। सावन के पहले सोमवार से पहले ही शिवालयों में श्रद्धा की लहर दिखाई दी और भक्तों की आस्था शिव के प्रति पूर्ण समर्पित नजर आई।

#सावन #महाकाल #काशीविश्वनाथ #कांवड़यात्रा #भक्ति #शिवभक्त #श्रावणमास #पंचामृतअभिषेक