सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य सांई महिला महाविद्यालय, भोपाल के वनस्पति विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग ने ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रैक्टिसेज पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । इस कार्यशाला में छात्राओं ने बायोपेस्टिसाइड्स, वर्मी कंपोस्ट, बायोफर्टिलाइजर्स बनाना और मिट्टी का गुणवत्ता परीक्षण आदि के बारे में सीखा ।
लगभग 30 छात्राओं ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस कार्यशाला का आयोजन निदेशक डॉ प्रतिभा सिंह, प्रिंसिपल डॉ अर्चना श्रीवास्तव, लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अंजु बाजपई के मार्गदर्शन में किया गया । इस कार्यशाला का संचालन वनस्पति विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ रेनू मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ शिखा मंडलोई, एसोसिएट प्रोफेसर सूक्ष्म जीव विज्ञान एवं डॉ निशी यादव, एसोसिएट प्रोफेसर सूक्ष्म जीव विज्ञान और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा रिया पिल्लई ने किया । सीमा सहाय प्रयोगशाला टेक्नीशियन ने छात्राओं को व्यवहारिक प्रदर्शन में मदद की ।
#सत्यसाईकॉलेज #ऑर्गेनिकफार्मिंग #जैविकखेती #प्राकृतिककृषि #कृषिकार्यशाला #सततकृषि