भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके मे स्थित आरआरएल तिराहा पर स्कूटर सवार बैखौफ मनचले द्वारा एक न्यजू चेनल की एंकर के साथ रास्ता रोककर छेडख़ानी किये जाने ओर उसका विरोध करने पर गाली गलौच किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। आरोपी पीडि़ता का पीछा कर उसे अश्लील इशारे भी कर रहा था। पुलिस ने एंकर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और अश्लील इशारे करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के वाहन नंबर के आधार उसकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि 29 साल की युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि वो एक न्यूज चेनल में एंकर है। बीती शाम कार से वो अपने आफिस से घर लौट रही थी। उसका कहना है कि हबीबगंज नाके के पास उसने एक स्कूटर सवार पर ध्यान दिया तो वह उसे अश्लील इशारे कर रहा था। आरोपी काफी देर से उनका पीछा कर रहा था, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। जैसै ही वो आरआरएल तिराहा पहुंची आरोपी ने अपना वाहन उसकी कार के आगे अड़ाते हुए उसे रोक दिया। पीडि़ता के भी कार रोकने पर आरोपी उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए उससे गाली गलौज करने लगा। बाद मे पीडि़ता हबीबगंज थाने पहुंची जहॉ उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर केस डायरी बागसेवनिया पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने बताया कि जिस जगह छेड़छाड़ और विवाद हुआ, वह घटनास्थल बागसेवनिया थाना क्षेत्र में है। अब बागसेवनिया पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।