सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में प्रदूषण नियंत्रण हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की इंस्टिट्यूट इनोवेशन काउंसिल एवं नेचर क्लब द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रेरित करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रदूषण से निपटने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने से संबंधित अपने विचारों को रचनात्मक एवं विचारोत्तेजक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय प्रो. हर्षा भटनागर द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सुनीला चैबे एवं प्रो. गीतांशी बुट्टन द्वारा किया गया। निर्णायकों ने पोस्टरों का आंकलन रचनात्मकता, विषय से प्रासंगिकता एवं प्रभाव के आधार पर किया तथा प्रतिभागी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत उच्च स्तर के कार्य की सराहना की।
महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने विजेताओं को बधाई देते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे, प्रथम पुरस्कार ओजस्वी शिवहरे, द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त) कुमकुम लोवांशी एवं कीर्ति मीणा, तृतीय पुरस्काररू नीलम शर्मा, कार्यक्रम का समापन विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर किया गया
#संतहिरदारामकॉलेज #प्रदूषणनियंत्रण #पोस्टरप्रतियोगिता #पर्यावरणजागरूकता #छात्र