सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में रंगारंग गरबा प्रस्तुत कर सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूह नृत्यों ने समा बाँध दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अर्जुन शाक्य उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के आकर्षण को और भी बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को सम्मानित करते हुए छात्राओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरस्कार, शीर्ष गरबा प्रस्तुतियाँ, तथा डान्सर्स ऑफ द डे सम्मिलित रहे। शिक्षकों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गरबा पुरस्कार सुश्री हर्षा भटनागर को तथा सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति पुरस्कार सुश्री गीता हेमनानी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और छात्राओं में सामूहिकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की झलक है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्रसंघ प्रभारी डॉ. नेहा रघुवंशी और डॉ. गीता गुवलानी को बधाई दी।
#संतहिरदाराममहाविद्यालय #गरबा_उत्सव #नवरात्रि2025 #CulturalCelebration