सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   सैमसंग ने भारत में नया Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले मॉडल F16 5G का अपग्रेड है। इस नए 5G स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा दिया गया है। Galaxy F17 5G की शुरुआती कीमत 14,499 रुपये है और यह डिवाइस रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

फोन में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में नॉच डिज़ाइन है और स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मौजूद है। इसके अलावा, Galaxy F17 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।

Samsung ने इस फोन में Exynos 1330 चिपसेट दिया है, जो पिछले मॉडल में मौजूद मीडियाटेक 6300 से बेहतर परफॉर्मेंस देता है। फोन Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसे 6 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव देता है। इसके अलावा, Galaxy AI फीचर्स भी फोन में शामिल हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

#Samsung #GalaxyF17 #5Gफोन #स्मार्टफोन #टेकन्यूज़