सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के शोध केन्द्र द्वारा संचालित प्राक् शोध पाठ्यक्रम में राजनीतिविज्ञान एवं मानविकी शोध प्रस्ताव विषय पर आभासीय पटल के माध्यम से व्याख्यान देते हुए बताय प्रो. यतीन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि एक शोधकर्ता को अपने आस-पास के वातावरण को देखकर अपनी शोधदृष्टि से शोध करना चाहिए।
अनुसन्धान का उद्देश्य चरों का गंभीर अध्ययन कर समाज एवं राष्ट्र की आवश्यकता की पूर्ति करना है।
नई शिक्षा नीति 2020 में अनुसन्धान पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। सामाजिक विकास में अनुसन्धान महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करता है।
समाज की समस्याओं के निवारण में सामाजिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान को अनुसन्धानकर्ता को ग्रहण कर अपनी उपस्थिति अंकित करनी होगी
शोधकर्ता को सम्प्रेषणता, बौद्धिक कौशल,सूचना एवं तकनीकि कौशल, संगठनात्मक कौशल, प्रेरणात्मक कौशल (प्रेरणा) तथा स्वतंत्रता इन बिन्दुओं पर अमल करना होगा। हमे रुचिकर एवं सामुहिक मुद्दों को लेकर समसामयिक विषयों पर अनुसन्धान करना चाहिए और शोधकर्ता को वस्तुनिष्ठ एवं तर्कसंगत तथ्यों के साथ अनुसन्धान करना होगा तभी गुणवत्तापूर्ण शोधकार्य किया जा सकता है। शोधकेन्द्र समन्वयक प्रो. कृपाशंकर शर्मा ने अतिथि परिचय एवं शोधार्थी संजय मीणा ने धन्यवादज्ञापन किया।
#अनुसन्धान, #सामाजिकसमझ, #सांस्कृतिकसमझ, #प्रोयतीन्द्रसिंह, #शिक्षाऔरशोध