सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वीर पहाड़िया और आफिया सैयद स्टारर फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की विशेष स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। इसमें सलमान खान भी शामिल हुए और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो भी चर्चा में रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह रेड कार्पेट पर पहुंचे तो मॉडल और अभिनेत्री साक्षी मलिक कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। सलमान कुछ देर पीछे खड़े रहे और उनके पोज पूरे होने का इंतजार किया। इसके बाद वह रेड कार्पेट पर आए और पैपराजी के लिए तस्वीरें खिंचवाईं।

सलमान ने फिल्म के कलाकार वीर पहाड़िया और आफिया सैयद के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। स्क्रीनिंग में करण जौहर, रवीना टंडन, रिया चक्रवर्ती, उर्फी जावेद, एल्विश यादव, विक्की जैन और अन्य कई सितारे भी नजर आए।

‘प्रेम कीटाणु’ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी कॉलेज जीवन, प्यार, दोस्ती और युवाओं से जुड़े रिश्तों के इर्द-गिर्द है। फिल्म की रिलीज का अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ से भी सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #सलम #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #इसम #2026