विश्व साइकिल दिवस पर साई भोपाल साइक्लोथॉन का शुभारंभ
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र भोपाल द्वारा 7 जून 2026 को टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग माननीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मध्य प्रदेश शासन होंगे। डॉ. एम.के. सिंह प्रभारी कुलपति लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री ऐश्वर्या राज भाकुनी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत साई एनसीओई भोपाल के खिलाड़ियों एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता से एक साइकिल रैली आयोजित की जाएगी जिसका उद्देश्य साइकिलिंग को फिटनेस सहनशक्ति एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के प्रभावी माध्यम के रूप में बढ़ावा देना है।
यह आयोजन खेल उत्कृष्टता के साथ-साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के प्रति साई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करण #2026 #नगर