सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ : सहकारी संस्थाओं का सही मूल्यांकन जरूरी, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी सहकारी साख समिति मर्यादित भोपाल की 45वीं वार्षिक आम सभा में विश्वास कैलाश सारंग मंत्री सहकारिता, खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र ने कहा
समिति छोटे रूप से बढ़कर बड़ा आकर ले चुकी और सदस्यों की भलाई का कार्य कर रही है,अति प्रशंसनीय हैं। आमसभा की सफलता की शुभकामनाएं संचालक मंडल को प्रदान की गई।
सारंग भोपाल के समन्वय भवन में स्टेट बैंक अधिकारी सहकारी साख समिति मर्यादित भोपाल की 45वीं वार्षिक आम सभा के वैचारिक सत्र में वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सहकारिता का समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से ही रहा है।

उन्होंने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से भी उचित पहल का आश्वासन दिया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा आम सभा में उपस्थित अधिकारियों से अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भलीभाती निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। देश को 2047 तक विश्व की तृतीय शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित करने के लक्ष्य में भरपूर योगदान देने का आवाहन किया गया। इस मौके पर चन्द्र शेखर शर्मा, उप-प्रबन्ध निदेशक, भारतीय स्टेट बैंक, एल.एच.ओ भोपाल ने कहा कि स्टेट बैंक में अधिकारियों की सहकारी साख समिति अपने उद्देश्य में सफल रही है। समाज में सहकारी साख समिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है,चाहे अमूल्य की बात करे या अन्य की। संस्था के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

इससे पूर्व विश्वास कैलाश सारंग मंत्री सहकारिता, खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र., चन्द्र शेखर शर्मा, उप प्रबंध निदेशक, मनीष मठपाल उपमहाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी मानव संसाधन भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय,भोपाल, एस बी आई अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव एवं महासचिव संजीव मिश्रा, एस बी आई कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष प्रवीण मेघानी तथा एस बी आई अधिकारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष सुरेश बाबू मीना एवं उपाध्यक्ष द्वि श्री संजय द्विवेदी तथा सुनील तिवारी ने आम सभा का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया।
समिति के अध्यक्ष सुरेश बाबू मीना ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि यह समिति म.प्र. और छत्तीसगढ़ में पदस्थ स्टेट बैंक अधिकारियों की मल्टी स्टेट कॉपरेटिव समिति है तथा आने वाले समय में यह समिति देश की अन्य प्रतिष्ठित सहकारी संस्थाओं के साथ मिलकर सहकार के आंदोलन को गति प्रदान करने का प्रयास करेगी।
अधिकारी संघ के महासचिव संजीव मिश्रा ने कहा कि सबसे पहले देश,फिर संस्था और अंत में व्यक्तिगत को महत्व देने का हमारा सिद्धांत रहा हैं। वर्तमान में संघ और संस्था के बीच पूर्ण रूप से तालमेल के साथ कार्य किया जा रहा है।
समारोह का संचालन भावना तहिलानी और लता भारती ने किया। आभार संजय द्विवेदी ने ज्ञापित किया। दूसरे व्यावसायिक सत्र में समिति के कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
जिसे सर्व सम्मति से सदन ने अनुमोदित किया।
#सहकारिता #वार्षिक_सभा #स्टेट_बैंक_सहकारी_समिति #भोपाल #समिति_उपलब्धियां