सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर भावुक नजर आए। 12 अक्टूबर को सारा के जन्मदिन के खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा संदेश साझा किया। उनके शब्दों में बेटी के प्रति प्यार, गर्व और उसे अपने फैसले खुद लेते देखने की खुशी साफ झलकी।

सचिन ने अपने संदेश में लिखा, “एक समय था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाया करता था। अब ज्यादातर मौकों पर मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तुम अपनी राह खुद चुनती हो। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। तुमसे प्यार है।” उनके इस संदेश ने पिता और बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को बयां किया। सोशल मीडिया पर सचिन की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था। वह सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गईं। सारा सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं और अपनी तस्वीरों तथा गतिविधियों के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के इस संदेश ने उनके पारिवारिक और भावुक पक्ष की झलक दिखाई। बेटी को बचपन में रास्ता दिखाने से लेकर अब उसे अपनी पसंद के फैसले लेते देखने तक का सफर उनके शब्दों में खूबसूरती से सामने आया।


Hashtags: #Sports #Bhopal #लकर #एनएन #टवर #आईट #अपन #29व #नजर #सरकजन