सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 27 में स्थित आकृति गार्डन के मुख्य मार्ग का भूमि पूजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आकृति गार्डन रहवासी समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह द्वारा विधायक जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सबनानी ने कहा कि वार्ड 27 वह वार्ड है जिससे मुझे सर्वाधिक वोट प्राप्त हुए हैं और हमारे विधानसभा में रिकॉर्ड बना है मैं सदा वार्ड 27 के निवासियों का आभारी रहूंगा।

आज हम आकृति गार्डन से गोपाल नगर तक के मूख्य मार्ग का भूमि पूजन कर रहे हैं, साथ ही संपर्क मार्गो का काम भी जल्दी शुरू हो जाएगा, और जल्द ही हमारे विधानसभा क्षेत्र में नेहरू नगर से पीएनटी चौराहे तक सिक्स लेन का काम भी आने वाले समय में होगा,

जो हमारे विधानसभा क्षेत्र सुविधा और सुगम यातायात मिलेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े पूर्व पार्षद सरोज राकेश जैन वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जैन बूथ अध्यक्ष दीपक चौधरी वार्ड प्रभारी लीलाधर यादव कविता अनुरागी सतीश गंगराड़े समिति बड़ी संख्या में आकृति गार्डन के रहवासी उपस्थित रहे।
#आकृति_गार्डन #भूमि_पूजन #सड़क_निर्माण #सबनानी #विकास_कार्यक्षेत्र