न्यूयॉर्क । अब रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी भी 29 अगस्त से शुरू अमेरिकी ओपन में खेल सकेंगे। अमेरिकी ओपन के आयोजकों ने कहा कि सरकारों के फैसलों के लिए खिलाड़ियों को दोष नहीं दिया जा सकता। इससे पहले रुस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ही रुस और बेलारूस के खिलाड़ियों को विभिन्न खेल स्पर्धाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इसी कारण विम्बलडन ने भी इन देशों के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया गया था पर अमेरिकी ओपन में रूस और बेलारूस के खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक लियू शेर ने में कहा कि
यूएसटीए बोर्ड ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में प्रवेश देने का फैसला किया है क्योंकि व्यक्तिगत खिलाड़ियों को उनकी सरकारों के कार्यों और फैसलों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लियू ने कहा कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ी तटस्थ ध्वज के तले दुनिया भर में अलग-अलग टेनिस टूर्नामेंट में इसी तरह खेल रहे हैं।