सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नागपुर / नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का आज 75वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमारे पास मोहन भागवत जी जैसे दूरदर्शी और परिश्रमी सरसंघचालक हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि भागवत जी ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा और वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को जीवन में उतारकर समाज को एकजुट करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।
मोदी ने अपने संदेश में 11 सितंबर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि इस दिन 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्वबंधुत्व का संदेश दिया था और इसी दिन 9/11 का आतंकी हमला भी हुआ था, जिसने विश्वबंधुत्व को गहरी चोट पहुँचाई। इसी दिन संघ परिवार के परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी का जन्मदिन होना भी एक विशेष संयोग है।
पीएम मोदी ने बताया कि उनका भागवत परिवार से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने पिता स्व. मधुकरराव भागवत जी के साथ निकटता से कार्य करने का भी उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि भागवत जी का जीवन सतत प्रेरणा का स्रोत है। 1970 के दशक में प्रचारक के रूप में कार्य प्रारंभ कर 2000 में सरकार्यवाह बने और 2009 से सरसंघचालक के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।
मोहन भागवत जी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के प्रबल पक्षधर रहे हैं। वे भारत की विविधताओं और परंपराओं के उत्सव में उत्साह से शामिल होते हैं। मृदुभाषी स्वभाव और अद्भुत सुनने की क्षमता ने उनके नेतृत्व को संवेदनशीलता और गरिमा प्रदान की है।
#मोहनभागवत #आरएसएस #मोहनभागवतजन्मदिन #पीएममोदी #राष्ट्रीयसमाचार