सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के विज्ञान संचार केन्द्र द्वारा साइंस अवेयरनेस प्रोग्राम इन ट्राइबल स्कूल्स ऑफ मध्य प्रदेश परियोजना के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोपाल में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस परियोजना को मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान टेलीस्कोप के माध्यम से खगोलीय अवलोकन कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने चंद्रमा, बृहस्पति तथा उसके चार प्रमुख चंद्रमाओं को देखा।

इसके साथ ही मृग नक्षत्र, मिथुन और वृषभ राशि जैसे तारामंडलों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान में ड्राई आइस, द्रव्यमान केंद्र, गुरुत्वाकर्षण और फैराडे के नियम जैसे विषयों पर लाइव प्रयोग प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने इन प्रयोगों को उत्साहपूर्वक देखा और उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिल तिवारी, भूपेन्द्र सिंह और शुभम राजपूत का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य अमृत राज झारिया तथा शिक्षकगण—वेद प्रकाश पाण्डेय, पूजा शर्मा, भावना पाबनानी, अजय पाल, रवीना सिंह, समृद्धि भारद्वाज, विनोद कुमार, रोहित चौधरी एवं विनय शाक्य सहित पूरे स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समझ को विकसित किया। इस प्रकार की पहल न केवल शिक्षा को रोचक बनाती है, बल्कि भविष्य के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी सशक्त करती है।
#RNTU #विज्ञानजागरूकता #एकलव्यविद्यालय #शिक्षाकार्यक्रम #ScienceEducation