सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव रिदम 2K26 के सोलहवें संस्करण के अंतर्गत आयोजित सेलेब्रिटी नाइट में स्ट्रीट जैमर बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड ने मंच संभाला, पूरा परिसर संगीत की मधुर धुनों और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, एसजीएसयू के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी, चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति रवि प्रकाश दुबे, आईसेक्ट की ईवीपी पल्लवी राव चतुर्वेदी, आईक्यूएसी निदेशक नितिन वत्स, वाइस चांसलर संजीव गुप्ता एवं कुलसचिव संगीता जौहरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगीत से सराबोर रही शाम सेलेब्रिटी नाइट की शुरुआत स्ट्रीट जैमर बैंड ने अपने लोकप्रिय गीत देवा-देवा से की, जिसके साथ ही दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके बाद कबीरा, हवाएं, दिल से और मेरे महबूब जैसे गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया।

हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों की तालियाँ और सीटियाँ गूंजती रहीं, जिससे पूरा प्रांगण एक भव्य लाइव कॉन्सर्ट में बदल गया। बैंड के कलाकारों में अनूप कुमार (लीड गिटारिस्ट), अंकुर मेहंदी रत्ता (बास गिटारिस्ट), सतीश कुमार (ड्रम्स), अंकित (परकशन), रोहित राह (कीबोर्ड), मिकी (साउंड इंजीनियर) और विजय (वोकलिस्ट) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। लाइव बैंड और आकर्षक लाइट शो के साथ प्रस्तुत इस संगीतमय शाम ने उपस्थित सभी लोगों को रोमांचित कर दिया। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव भी साबित हुआ।
#RNTU #Rhythm2K26 #StreetJammerBand #भोपाल #सेलेब्रिटीनाइट #इवेंट #सांस्कृतिककार्यक्रम