सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित राइजिंग मध्यप्रदेश 2026 प्रदर्शनी के दूसरे दिन आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी की टीम द्वारा आगंतुकों को सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को समय पर जांच एवं जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। बीएमएचआरसी के पैथोलॉजी विभाग द्वारा रक्त जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत लोगों को तपेदिक की रोकथाम जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। वहीं फिजियोथेरेपी विभाग के विशेषज्ञों ने विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए।
प्रदर्शनी में आगंतुकों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीएमएचआरसी में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं जनहित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा ।
#बीएमएचआरसी #राइजिंगमध्यप्रदेश #स्वास्थ्यजांच #भोपाल #हेल्थअवेयरनेस #मध्यप्रदेश #स्वास्थ्यसेवा #जनजागरूकता #ICMR #BMHRC