लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। कनेरिया के अनुसार बढ़ते वजन के कारण ही ऋषभ का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।
कनेरिया ने कहा, ‘ मैंने देखा है कि जब तेज गेंदबाज गेंदबाजी करता है तो वह अपनी जगह पर खड़े होकर ही खेलते हैं। वह पैर की अंगुलियों पर बैठते नहीं हैं। ऐसे में लगता है कि उन्हें बल्लेबाजी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरा मानना है कि शायद वजन बढ़ने की वजह से ही उन्हें ये परेशानियां आ रही हैं।
वजन अधिक होने के कारण ही वह नीचे से जल्दी ऊपर नहीं आ सकते। उनकी फिटनेस को लेकर भी चिंता है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी के दौरान उन्हें टीम का अच्छा सहयोग मिला विशेष रुप से ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की ओर से अच्छे प्रयास हुए