सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रिदम 2026 का भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में ऊर्जा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन आलोक श्रीवास्तव (निदेशक, एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़), प्रो. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति रवि प्रकाश दुबे, प्रो. संजीव गुप्ता, कुलसचिव संगीता जौहरी एवं आईक्यूएसी निदेशक नितिन वत्स उपस्थित रहे। स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के सदस्य अतुल तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। प्रो. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में इन आयोजनों की भूमिका को रेखांकित किया, वहीं कुलपति रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियां भी व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों, ऑर्केस्ट्रा, फैशन शो और एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों—ह्यूमैनिटीज, लॉ और पैरामेडिकल—के समूह नृत्य विशेष आकर्षण रहे। इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस, युवाज़, ई-एंड-आई सेल, कल्चरल क्लब और अन्य छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एनएसएस स्मारिका का विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और विभिन्न क्लबों को उनकी उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिसमें कैडेट कैप्टन निखिल कुमार वर्मा, हर्ष ठाकुर और अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। यह महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त मंच साबित हुआ।

 

#रिदम2026 #टैगोरविश्वविद्यालय #कॉलेजफेस्ट #सांस्कृतिककार्यक्रम #छात्रप्रतिभा #नृत्यसंगीत #यूनिवर्सिटीइवेंट