सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी कैंपस रायसेन रोड भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी साइंस भोपाल द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 महिला वर्ग के फाइनल रोमांचक मुकाबले में एलएनसीटी ने टीआईटी को 2-0 से हराकर फाइनल खिताब हासिल किया।
महिला वर्ग के प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. अमितबोध उपाध्याय ओएसडी एलएनसीटीएस, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, लेफ्टिनेंट अनुराग चौकसे जेएनसीटी, द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
महिला वर्ग में बेस्ट लिफ्टर का अवार्ड आशी राठौर एलएनसीटी, बेस्ट अटैकर रानी टीआईटी, बेस्ट लिब्रो निधि पटवा एलएनसीटी को दिया गया।
एलएनसीटी विजेता टीम में अनुष्का यादव, आशी राठौर, निधि पटवा, प्रतीक्षा, अंशिका, उदिता, रेखा, भूमि, लक्ष्मी, समृद्धि, नंदिनी, मानवी इत्यादि खिलाड़ी शामिल थी।
प्रतियोगिता सचिव महेश सोधिया ने बताया कल प्रतियोगिता मे पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी मुकेश त्रिपाठी ने किया।
#आरजीपीवी #नोडलवॉलीबॉल #महिलावर्ग #एलएनसीटी #विजेताटीम #कॉलेजखेल #महिलास्पोर्ट्स