सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में विश्वविद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में अल्का बोरबनकर उपस्थित रहीं, उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

आरजीपीवी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक सुदृढ़ता के लिए योग के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालनएवं आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वैलफेयर डॉ. के.टी. चतुर्वेदी द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरज #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #रबनकर