सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: मुंबई। टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने अपनी निजी जिंदगी, प्यार और शादी को लेकर खुलकर बात की है। शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि माता-पिता के तलाक और आसपास रिश्तों को टूटते देखने का उन पर गहरा असर पड़ा है। इसके बावजूद उनका प्यार पर विश्वास कायम है। वहीं, दूसरे धर्म में शादी करने के सवाल पर अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी धार्मिक आस्था उनके जीवन का अहम हिस्सा है और वह किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ वैवाहिक जीवन की कल्पना नहीं कर पातीं। माता-पिता के तलाक ने दिया भावनात्मक दर्द रीम ने बताया कि उन्होंने अपने घर में माता-पिता के रिश्ते को टूटते देखा है। इसके अलावा, आसपास कई लोगों को ब्रेकअप और असफल रिश्तों से गुजरते हुए भी देखा। इन अनुभवों ने उन्हें प्यार पर भरोसा न करने के कई कारण दिए, लेकिन इसके बावजूद वह प्रेम की अहमियत को नकार नहीं पातीं।

अभिनेत्री के मुताबिक, प्यार केवल दो लोगों के बीच का रिश्ता नहीं है, बल्कि ईश्वर और आसपास के लोगों से जुड़ने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दूसरे धर्म में शादी पर क्या बोलीं रीम? इंटरफेथ रिलेशनशिप यानी अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच रिश्ते को लेकर रीम ने कहा कि वह ऐसा रिश्ता निभाने में सहज नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि वह दिन में पांच वक्त नमाज पढ़ती हैं और रमजान के दौरान रोजे भी रखती हैं।

रीम ने कहा कि जब भी उनकी जिंदगी में कोई परेशानी आती है, तो वह दुआ करने के लिए खुदा की ओर रुख करती हैं। उनकी धार्मिक आस्था और जीवनशैली उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसी वजह से उन्हें लगता है कि ऐसे साथी के साथ जीवन बिताना मुश्किल होगा, जो उनके धर्म और विश्वास को साझा नहीं करता। फिलहाल सिंगल हैं अभिनेत्री पॉडकास्ट में रीम ने यह भी बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं। दूसरे धर्म में शादी को लेकर अपनी राय रखते हुए उन्होंने माना कि इस बयान पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

टीवी इंडस्ट्री में 15 साल का अनुभव रीम शेख ने कम उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी और टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर के अनुभव साझा करते हुए यह भी कहा कि टेलीविजन इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों का प्रभाव कई बार अधिक दिखाई देता है। उनके अनुसार, सेट पर काम करने के दौरान उन्हें भी कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #रीम #शेख #बोलीं #दूसरे #धर्म #नहीं #करूंगी #रीमशेखबोलींदूसरे