सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ दिल्ली : जेईई एडवांस्ड 2026 में इस बार रिकॉर्ड 10,107 महिला उम्मीदवार सफल रहीं। पिछले छह वर्षों में महिला क्वालिफायर की यह सबसे अधिक संख्या है। ये आंकड़े IIT Roorkee की ओर से तैयार Joint Implementation Committee रिपोर्ट में जारी किए गए हैं। इसी संस्थान ने इस वर्ष परीक्षा आयोजित की थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए 43,112 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 40,562 ने दोनों पेपर दिए। इनमें से 10,107 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की। पंजीकृत महिला उम्मीदवारों के बीच क्वालिफिकेशन रेट 23.4% रहा, जो 2025 में 21.7% था।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। कुल मिलाकर इस वर्ष 1,79,694 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए और 56,880 सफल रहे।

महिला उम्मीदवारों में शीर्ष रैंक हासिल करने वाली IIT Delhi जोन की Arohi Deshpande रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक 77 हासिल की। विषयवार उनके अंक Mathematics में 101, Physics में 86 और Chemistry में 93 रहे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 3,814 महिला उम्मीदवारों को female-only seats आवंटित की गईं, जिनमें supernumerary seats भी शामिल हैं। इसके अलावा 37 महिलाओं को gender-neutral pool के जरिए प्रवेश मिला। ताजा आंकड़े देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी और सफलता में लगातार बढ़ोतरी की ओर संकेत करते हैं।


Hashtags: #शकष #दलल #जईईएडवसड2026 #महलउमम #IITRoorkee #जईईएडवस #IITDelhi #इजनयर #Education #Delhi