सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Realme ने अपनी P4 सीरीज के तहत भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन पेश किए हैं – Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G। दोनों डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसके साथ ही AI आधारित फीचर्स स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं।
Realme P4 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का हाई-रेसोल्यूशन कैमरा दिया गया है। वहीं Realme P4 5G में MediaTek 7400 चिपसेट और 50MP का कैमरा मौजूद है। दोनों ही स्मार्टफोन में हाइपर विज़न डिस्प्ले तकनीक लगी है, जो देखने के अनुभव को और स्मूद बनाती है।
कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली हैं, लेकिन फीचर्स के मामले में प्रीमियम अनुभव देंगे। दोनों डिवाइस फ्लिपकार्ट पर अर्ली बर्ड सेल के तहत शाम 6 बजे से उपलब्ध होंगे।
Realme P4 5G और P4 Pro 5G की इस लॉन्च से बजट 5G स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी टक्कर आने की संभावना है। बड़े बैटरी, बेहतर प्रोसेसर और हाई-मेगापिक्सल कैमरा इन फोन की प्रमुख खासियत हैं।