सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित दो दिवसीय “भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान (सभ्यता, संस्कृति और अस्मिता का सूत्र)” विमर्श कार्यक्रम का शुभारम्भ कर, सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं देश की एकात्मता के लिए “भाषाई सौहार्दता के परिप्रेक्ष्य में भारतीय भाषाओं की महत्ता” के आलोक में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रविन्द्र भवन परिसर में, देश में घटित विगत 100 वर्षों की प्रमुख घटनाओं को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों में तत्समय प्रकाशित समाचारों के संकलन पर आधारित प्रदर्शनी “सदी साक्षी है : 100 साल, 100 सुर्खियां”-“कलम के सिपाही” का अवलोकन भी किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में भारतीय भाषाओं से जुड़े विविध विषयों पर विस्तृत विचार मंथन होगा और इस वैचारिक महाकुंभ से निकलने वाला अमृत, भारत की भाषाई सौहार्दता में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में गुजरात साहित्य अकादमी अहमदाबाद के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री विष्णु पंड्या, हिंदी साहित्य के विद्वान डॉ सूर्य प्रकाश दीक्षित, सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर, वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी, आचार्य प्रभु दयाल मिश्र एवं संचालक एन पी नामदेव सहित विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलगुरु, विविध शिक्षाविद्, विषयविद् एवं भाषाविद एवं अन्य विद्वतजन उपस्थित रहे।
#भारतीयमातृभाषा #रविन्द्रभवन #हिंदी #भाषासौहार्द #सांस्कृतिककार्यक्रम