सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान,भोपाल द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन, मध्यप्रदेश के सहयोग से 12 एवं 13 मार्च 2026 को नेत्र संबंधी विकारों के आयुर्वेदिक प्रबंधन में प्रगति – पारंपरिक और समय-परीक्षित पद्धतियों से साक्ष्य-आधारित प्रोटोकॉल की ओर संक्रमण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों जैसे केरल, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान चेन्नई आदि से आयुर्वेदिक नेत्र रोग विशेषज्ञ पधार रहे है। इस अवसर पर संस्थान के नेत्र रोग विभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक नेत्र रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर का 12 एवं 13 मार्च 2026 समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजन किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेदिक नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा जटिल एवं दीर्घकालिक नेत्र रोग जैसे मोतियाबिंद, ड्राई आई, दृष्टिदोष, नेत्रशोथ एवं अन्य रोगों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञों से आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
#राष्ट्रीयआयुषमिशन #आयुर्वेद #आयुषसंगोष्ठी #स्वास्थ्यसमाचार #पारंपरिकचिकित्सा