सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेल प्रसाशन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस का आधारताल से रानी कमलापति से दिनांक 18.02.2026 से बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 01 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह अतिरिक्त ठहराव उक्त तिथि से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
गाड़ी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस का बोहानी स्टेशन पर आगमन समय 18.11 बजे एवं वापसी में गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-आधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस का बोहानी स्टेशन पर आगमन समय 08.25 बजे होगा।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इन अतिरिक्त ठहरावों से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगा।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि मेला स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
#भारत #ताज़ाखबर #आजकीअपडेट #जनहित #यात्रासुविधा #विकासकीओर #नईपहल #लोकलन्यूज़ #सकारात्मकसमाचार