सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने नाम को हालिया आयकर विभाग की तलाशी कार्रवाई से जोड़कर सामने आई खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि संबंधित तलाशी उनके खिलाफ नहीं थी। रकुल ने बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश किए जाने पर भी नाराजगी जताई। रकुल ने कहा कि वह सेना की पृष्ठभूमि से आती हैं और फिल्म उद्योग में उनका कोई सहारा या गॉडफादर नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से नियमित रूप से अपने कर का भुगतान कर रही हैं।

अभिनेत्री ने किसी भी तरह के अवैध विदेशी धन हस्तांतरण में शामिल होने से इनकार किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश या विदेश में उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति की कोई बेनामी संपत्ति नहीं है। रकुल ने महंगी संपत्ति या उपहार मिलने की बात को भी खारिज किया। रकुल ने उन मीडिया संस्थानों से अपनी खबरें वापस लेने और तथ्यों को स्पष्ट करने की अपील की, जिन्होंने उन्हें आयकर विभाग की कार्रवाई से जोड़ा था। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन के प्रकाशित खबरों का असर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और आजीविका पर पड़ सकता है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #खबर #गलत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अपन