सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सभागार, राजगढ़ में बालिका सुरक्षा जागरूकता, किशोर न्याय अधिनियम, 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आरंभ संस्था की संचालक अर्चना सहाय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण अंतर्गत सहाय द्वारा बाल कल्याण समिति,किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बालकों के साथ हो रहे शोषण एवं लैंगिक अपराधों की धाराओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक बताया। कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्याम वावू द्वारा जिले के किशोर न्याय बोर्ड तथा बाल कल्याण समितियों द्वारा सम्पन्न किए जा रहे कार्यों महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे बालकों के कल्याण के लिए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में विशेष किशोर पुलिस इकाई,जिले के समस्त थानों में पदस्थ थाना प्रभारी एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष / सदस्य, जिले के हाई स्कूल तथा हायर स्कूलों के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य,महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी,जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी /कर्मचारी जिले की अशासकीय संस्था शिशु ग्रह गोपाल महिला मंडल के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया।

#राजगढ़ #बालिका_सुरक्षा #सशक्तिकरण #शिक्षा #समाज