सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को रविवार, 11 अक्टूबर की रात तेज बारिश और तूफान का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण साबरमती टी-पॉइंट पर लगाया गया छात्रों का टेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंट में रखा सामान और बिस्तर भी भीग गए, जिसके चलते छात्रों को रात खुले में गुजारनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टेंट पर लोहे की भारी रॉड गिरने से दो छात्र धनंजय और किशन घायल हो गए। घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। छात्रों का कहना है कि वे कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। लगातार भूख हड़ताल के कारण प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने की भी खबरें सामने आई हैं। कई मांगों को लेकर जारी है आंदोलन JNU छात्रसंघ और अन्य छात्र संगठनों से जुड़े छात्र परिसर में बुनियादी सुविधाओं में सुधार, पुराने हॉस्टलों की मरम्मत, लाइब्रेरी में सुविधाएं बढ़ाने, स्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त करने और सड़कों की मरम्मत जैसी मांगें उठा रहे हैं। इसके अलावा, छात्र प्रवेश प्रक्रिया में विश्वविद्यालय की भूमिका, पीएचडी विद्यार्थियों के हॉस्टल, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए अलग आवास और यौन उत्पीड़न की शिकायतों के निपटारे के लिए पुरानी समिति को बहाल करने की मांग भी कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। खराब मौसम के बीच टेंट क्षतिग्रस्त होने की घटना ने प्रदर्शनकारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Jnu #एनएन #टवर #आईट #हरल #अपन #करन #JNUमबर